
Share market move decided by US Fed Reserve meeting and economic data
नई दिल्ली। आज सुबह जब बाजार खुला तो सभी तो अच्छे संकेतों के कारण बाजार के तेजी के साथ खुलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिकॉर्ड कोविड केसों के सामने आने के कारण शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बाद में कारोबारी सत्र के दौरान के बाजार ने एक बार फिर से वापसी की। मेटल और बैंकिंग सेक्टर में रिकवरी आने के कारण सेंसेक्स 48 हजार पार अंकों के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी अपने आपको 14,400 अंकों पर बनाए रखने में सफल हो सका। जहां स्टील कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।
बाजार रिकवरी के साथ बंद
आज शेयर बाजार रिकवरी के साथ बंद हुआ। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 374.87 अंकों की तेजी के साथ 48,080.67 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 109.75 अंकों की तेजी के साथ 14,406.15 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप 123.03, बीएसई मिड-कैप 55.09 और सीएनएक्स मिडकैप 106.70 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए हैं।
बैंकिंग और मेटल में तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स को देखें तो बैंक एक्सचेंज 754.57 अंक और बैंक निफ्टी 669.90 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई मेटल 296.97, तेल और गैस 107.51, बीएसई पीएसयू 56.57, बीएसई हेल्थकेयर 31.93, कैपिटल गुड्स 18.96 और बीएसई ऑटो 1.23 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 481.84, बीएसई एफएमसीजी 76.03, बीएसई आईटी 41.11 और बीएसई टेक 10.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक 3.60 फीसदी, विप्रो 3.52 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 3.25 फीसदी, टाटा स्टील 3.06 फीसदी, हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन 2.64 फीसदी के साथ बंद किए हैं। वहीं दूसरी ओर टाइटन कंपनी 2.76 फीसदी, श्री सीमेंट्स 2.72 फीसदी, टाटा कंज्यूमर 2.15 फीसदी, हिंदुस्तान यूनीलीवर 2 फीसदी और नेस्ले इंडिया के शेयरों में 1.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Updated on:
22 Apr 2021 04:09 pm
Published on:
22 Apr 2021 04:06 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
