5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से करीब एक हफ्ता पहले ही इन लोगों ने कमा लिए 12.50 लाख करोड़ रुपए

बीते सात हफ्तों में लिस्टेड कंपनियों ने शेयर बाजार में की मोटी कमाई 22 फरवरी 2019 को बीएसई का मार्केट कैप हुआ 1,39,46,745.58 करोड़ पर बंद 5 अप्रैल 2019 को बीएसई का मार्केट कैप हुआ 1,51,90,698.50 करोड़ पर बंद
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Apr 06, 2019

डवदमल

चुनाव से करीब एक हफ्ता पहले ही इन लोगों ने कमा लिए 12.50 लाख करोड़ रुपए

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में करीब एक हफ्ता बाकी है। उससे पहले ही देश के निवेशकों ने करीब 12.50 लाख करोड़ रुपए कमा लिए हैं। यह कमाई निवेशकों की ओर 7 हफ्तों में की है। वास्तव में निवेशकों की ओर से यह कमाई शेयर बाजार से की है। पिछले 7 हफ्तों में शेयर बाजार मुनाफे में चल रहा है। यह सप्ताह भी मुनाफे के साथ बंद हुआ है। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में रिकॉर्ड स्तर 39,270.14 तक उछाल देखने को मिला है। हालांकि उसके बाद मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई, फिर भी पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख संवेदी सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 189.32 अंक यानी 0.49 फीसदी ऊपर 38,862.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42.05 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 11,665.95 पर बंद हुआ। बीएसई का मिड-कैप सूचकांक साप्ताहिक आधार पर 29.74 अंक यानी 0.19 फीसदी बढ़त के साथ 15,509.36 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई का स्मॉल कैप सूचकांक 18.51 अंक यानी 0.12 फीसदी बढ़त के साथ 15,045.87 पर बंद हुआ।

कुछ ऐसा रहा यह सप्ताह
- सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 198.96 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर उठकर 38,871.87 पर बंद हुआ। निफ्टी सोमवार को 31.70 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 11,655.60 पर बंद हुआ।

- मंगलवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 39,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर रहा। सेंसेक्स मंगलवार को 184.78 अंक यानी 0.48 फीसदी तेजी के साथ 39,056.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 44.05 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 11,713.20 पर बंद हुआ।

- सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 39,270.14 तक उछला। सेंसेक्स 179.53 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 38,877.12 पर और निफ्टी 69.25 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 11,643.95 पर बंद हुआ।

- अगले दिन गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट को 6.25 फीसदी से घटाकर छह फीसदी कर दिया। हालांकि इस कटौती के बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 192.40 अंक यानी 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 38,684.72 पर और निफ्टी 45.95 अंक यानी 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 11,598 पर रहा।

- लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को सेंसक्स 177.51 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 38,862.23 पर रहा, जबकि निफ्टी 67.95 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 11,665.95 पर बंद हुआ।

7 हफ्तों में रिकॉर्ड कमाई
बीते कारोबारी सप्ताहों में निवेशकों की ओर से रिकॉर्ड कमाई की। इन सप्ताहों में निवेशकों की ओर से 12,44,553 करोड़ रुपए की कमाई की। बीएसई से मिली जानकारी के अनुसार करीब 7 हफ्ते पहले 22 फरवरी को बीएसई का मार्केट 1,39,46,745.58 करोड़ रुपए था। जबकि इस सप्ताह शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को बीएसई के बंद होने के बाद मार्केट 1,51,90,698.50 करोड़ रुपए पहुंच गया। जिसकी वजह से बीएसई की लिस्टेड कंपनियों को 12,44,553 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। वहीं इस सप्ताह के मुनाफे की बात करें तो वो बाकी सप्ताहों के मुकाबले थोड़ा कम रहा। इस सप्ताह निवेशकों को 81,988 करोड़ रुपए का रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग