
Beijing became the capital of world's billionaires beating New York
नई दिल्ली। Forbes world billionaires list 2021 जारी होने के बाद कई नई बातें सामने निकलकर आ रही हैं। अब जो एक बात सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है। बीते एक साल में दुनिया के अरबपतियों की राजधानी अब न्यूयॉर्क सिटी नहीं बल्कि बीजिंग बन चुका है। अब दुनिया में किसी भी शहर में सबसे ज्यादा अरब बीजिंग शहर में रहते हैं। खासियत यह है कि बिजिंग और न्यूयॉर्क में सिर्फ एक अरबपति का ही अंतर है। आइए पढिय़े पूरी रिपोर्ट...
2020 में कितने बढ़े चीनी अरबपति
2020 में चीन की राजधानी बीजिंग में 33 अरबपतियों का इजाफा हुआ। जिसके बाद यहां पर कुल अरबपतियों की संख्या 100 पर आ गई है। वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क सिटी 99 अरबपतियों के साथ दूसरे नंबर पर है। इस दौरान न्यूयॉर्क सिटी में सिर्फ 7 अरबपतियों को जोड़ा है। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी बिजिंग शहर की आबादी का सिर्फ 40 फीसदी है। न्यूयॉर्क 8.5 मिलियन लोगों की आबादी रहती है, वहीं बीजिंग की आबादी करीब 21 मिलियन के आसपास है। बिजिंग के सबसे अमीर शख्स टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के फाउंडर झांग यिमिंग हैं। जिनकी कुल नेटवर्थ 35.6 बिलियन डॉलर है। वहीं न्यूयॉर्क के एक्स मेयर माइकल ब्लूमबर्ग की कुल नेटवर्थ 59 बिलियन डॉलर है।
दुनिया के 10 में से 5 चीनी शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति
अमरीका लंबे समय से दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक अरबपतियों का घर है, लेकिन चीन ने भी अब रफ्तार को पकड़ लिया है। फोब्र्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन और हांगकांग में बीते एक साल में 210 नए अरबपतियों सामने आए हैं। दुनिया के 10 शहरों में 5 पांच चीनी शहर हैं जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। जिसमें जिसमें 80 अरबपति के साथ तीसरे स्थान पर विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग हैं। इस लिस्ट में 68 अरबपतियों के साथ शेंजेन पांचवे स्थान पर है। वहीं शंघाई में 64 अरबपति हैं और उसका स्थान 6 वां है। इस लिस्ट में न्यूयॉर्क के अलावा सिर्फ सैन फ्रांसिसको हैं, जहां पर 48 अरबपतियों का जमावड़ा है और आठवें स्थान पर है।
अरबपतियों की संख्या में इजाफा
दुनिया में महामारी और आर्थिक मंदी के बावजूद दुनिया के धनी लोगों की संपत्ति में और इजाफा हुआ है। ग्लोबली 660 लोग नए अरबपति बने हैं। जिसके बाद दुनिया में कुल मिलाकर 2,755 अरबपति हो गए हैं। जिनके पास कुल संपत्ति 13.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। हाल ही में एक रिपोर्ट में उजागर किया गया था कि आम लोगों को अरबपतियों के बीच खाई कितनी बढ़ गई है। अगर अमरीका का उदाहरण देकर समझे तो अमरीका में महामारी के दौरान अमरीकी अरबपतियों की संपत्ति में 44 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। जबकि उसी दौरान 80 मिलियन अमरीकियों ने अपनी नौकरी खो दी और लगभग 8 मिलियन गरीबी रेखा से नीचे आ गए।
Updated on:
07 Apr 2021 02:47 pm
Published on:
07 Apr 2021 02:03 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
