8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसई ने किया 36 कंपनियों को डिलिस्ट, आज से बंद होगी इनकी ट्रेडिंग

निवेशकों का पैसा न डूब जाए इसलिए सेबी और स्टॉक एक्सचेंज इन कंपनियों की फेयर वैल्यू निकालेंगी। इसी आधार पर निवेशकों को उनके पैसे वापस दिए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 5 Mar 2018, 4:05 PM IST

BSE

नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) आज से 36 कंपनियों को डिलिस्ट करने जा रही है। इसकी जानकारी बीएसई ने एक सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्कुलर में बीएसई ने कहा है कि, डिलिस्ट होने जा रही कंपनियों में टेक्सटाइल से लेकर फार्मा सेक्टर तक की कंपनियां शामिल हैं। वहीं इन कंपनियों में निवेश किए निवेशकों का पैसा न डूब जाए इसलिए सेबी और स्टॉक एक्सचेंज इन कंपनियों की फेयर वैल्यू निकालेंगी। इसी आधार पर निवेशकों को उनके पैसे वापस दिए जाएंगे।


पिछले 3 साल से बंद है 28 कंपनियों की टे्रडिंग

सरकार भी पिछले कुछ दिनों से शेल कंपनियों पर कड़ी कर्रवाई कर रही है। सरकार जिन शेल कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है उसमें लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियां भी शामिल है। सरकार का मानना है कि ये कंपनियां फंड का लेनदेन गैरकानूनी तरीके से कर रही है। बीएसई ने अपने सर्कुलर में इस बात का जिक्र किया है कि 28 कंपनियों की ट्रेडिंग पिछले तीन साल से सस्पेंड चल रही है, जिन्हे अब डिलिस्ट किया जा रहा है। जो कंपनियां डिलिस्ट होने जा रही है उनमें मफतलाल डाई एंड केमिकल्स, वेरोनिका लेबोरेट्रीज, पोलर फार्मा इंडिया, स्नोक टेक्नॉलीज इंटरनेशनल और बैल्लारी स्टील एंड एलॉय शामिल है।


इन 8 कंपनियों को भी किया जाएगा डिलिस्ट

बीएसई द्वारा जारी किए गए दूसरे सर्कुलर में अन्य 8 कंपनियों के भी नाम है जिन्हे आज (05 मार्च 2018) डिलिस्ट किया जाना है। इन कंपनियों के नाम वोलप्लास्ट, अशोका कोस्टसीड्स, विजय कुमार मिल्स, गे्रट वेस्टर्न इंडस्ट्रीज, अशोका कोस्टसीड्स, रूपल लैमिनेट्स, इनविरो क्लीन सिस्टम और गांधीधाम स्पिनिंग एंड मैनयूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड का नाम शामिल है।


निफ्टी 50 में भी बदलाव की तैयारी

वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की इंडेक्स मेंटेनेंस सब कमिटी ने निफ्टी 50 स्टॉक्स में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। जिसमें आगामी 2 अप्रैल से अंबुजा सीमेंट, अरबिंदो फार्मा और बॉश को शेयर निफ्टी 50 के लिस्ट से बाहर किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में चल रही पंजाब नेशनल बैंक को भी मिडकैप 100 इंडेक्स से बाहर किया गया है।