5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिकॉर्ड तेजी के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी, 383 अंक लुढ़का सेंसेक्स

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 119 अंक लुढ़ककर 11,709 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 124 अंकों की गिरावट के साथ 14,695 के स्तर पर बंद हुआ।
2 min read
Google source verification
Share Market

रिकॉर्ड तेजी के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी, 383 अंक लुढ़का सेंसेक्स

नई दिल्ली। पिछले दिन की जोरदार बढ़त के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 383 अंकों की गिरावट के साथ 38,970 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 119 अंक लुढ़ककर 11,709 के स्तर पर बंद हुआ।


मिडकैव व स्मॉलकैप इंडेक्स में बड़ी गिरावट

मंगलवार को कारोबारी सत्र के अंत में मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 124 अंकों की गिरावट के साथ 14,695 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 88 अंक लुढ़ककर 14,292 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी 201 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद यह 17,361 के स्तर पर बंद हुआ।


सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर

दिनभर के कारोबार के बाद सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बिकवाली नजर आई। पूरे दिन के कारोबार के बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 158 अंक फिसलकर 24,509 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो आज इसमें ऑटो, कैपिटल गुड्स, इन्फ्रा, रियल एस्टेट, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, फार्मा, एफएमसीजी, बैंकिंग, एंटरटेनमेंट, आईटी, मेटल और टेक के शेयर शामिल रहे। सबसे अधिक गिरावट ऑटो सेक्टर में रही। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 451 अंकों गिरावट रही, जिसके बाद यह 30,308 के स्तर पर बंद हुआ।


क्या रहा टॉप गेनर्स और लूजर्स का हाल

टॉप गेनर्स और लूजर्स की बात करें तो आज डॉ रेड्डीज लैब्स, भारती इंफ्राटेल, ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तार यूनीलीवर टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इन सभी कंपनियों के स्टॉक्स में 1 से लेकर 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। लूजर्स की बात करें आज इसमें टाट मोटर्स, भारत पेट्रोलियम, जी एंटरटेनमेंट, इंडसइंड बैंक, अडानी पोट्र्स एंड एसईजेड, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल के स्टॉक्स शामिल रहे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग