नई दिल्ली। बुधवार 10 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरु होने जा रहा है। त्योंहारों में खासकर नवरात्रों में सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसलिए बाजार में भी हर जगह ऑफर की बरसात होती है। चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हर कोई ग्राहकों को लुभाने के लिए नए नए स्कीम चलाते हैं। लेकिन सोने की खरीदारी में जमकर ठगी भी होती है। क्योंकि जल्दबाजी के चक्कर में कई बार दुकानदार आपको अपना शिकार बना लेते हैं। अगर आप भी सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो इन 5 बातों का ध्यान जरुर रखें वरना नुकसान हो सकता है।