इतने करोड़ के मालिक हैं रसेल मेहता
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी जल्द हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करने वाले हैं। वैसे, मुकेश अंबानी अपने समधी से कितने अमीर हैं, इसका पता 2015 के हारून रिच लिस्ट से पता चलता है। तब रसेल 229वें नंबर थे, जबकि मुकेश अंबानी तब भी देश के सबसे रईस की रिच लिस्ट में नंबर वन पर थे। बेल्जियम बेस्ड रोजी ब्लू मेहता परिवार की कंपनी हैं और ये दुनिया की बड़ी डायमंड ज्वैलरी कंपनी मानी जाती है। रसेल मेहता कंपनी के एमडी हैं। कंपनी रॉ डायमंड, डायमंड और ज्वेलरी को पॉलिश करने से जुड़ा काम करती है। भारत में इसके 30 से ज्यादा स्टोर्स हैं। यह कंपनी दुनिया के 12 देशों में हीरा कारोबार करती है। रसेल का नेटवर्थ करीब 4000 करोड़ रुपए है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति रसेल महेता से कई गुना ज्यादा है।