5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरवरी माह में कोर सेक्टर की धीमी रही चाल, प्रमुख औद्यौगिक उत्पादन दर घटकर 2.1 फीसदी रही

पिछले साल फरवरी में आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादों में 5.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। जनवरी में औद्योगिक उत्पादन दर 1.5 फीसदी थी। माह दर माह आधार पर फरवरी में क्रूड ऑयल का उत्पादन -6.1 फीसदी पर रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Core Sector

फरवरी माह में कोर सेक्टर की धीमी रही चाल, प्रमुख औद्यौगिक उत्पादन दर घटकर 2.1 फीसदी रही

नई दिल्ली। देश के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी में सुस्ती बनी रही। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी प्रमुख औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पाद की वृद्धि दर पिछल साल की समान अवधि के मुकाबले घटकर 2.1 फीसदी रह गई। पिछले साल फरवरी में आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादों में 5.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि क्रमिक आधार पर आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (ईसीआई) में इस साल के जनवरी महीने के मुकाबले थोड़ी बढ़त दर्ज की गई।

जनवरी में औद्योगिक उत्पादन दर 1.5 फीसदी थी। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के सूचकांक में 40.27 फीसदी भार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों का होता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "फरवरी 2019 में आठ प्रमुख उद्योगों के सम्मिलित सूचकांक में फरवरी 2018 के मुकाबले 2.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और 2018-19 के अप्रैल से लेकर फरवरी तक की अवधि के दौरान संचयी वृद्धि दर 4.3 फीसदी रही।"


माह दर माह आधार पर फरवरी में क्रूड ऑयल का उत्पादन -4.3 फीसदी के मुकाबले -6.1 फीसदी पर रहा है। माह दर माह आधार पर फरवरी में कोल सेक्टर की ग्रोथ 1.7 फीसदी के मुकाबले 7.3 फीसदी रही है। माह दर माह आधार पर फरवरी में नैचुरल गैस सेक्टर की ग्रोथ 6.2 फीसदी के मुकाबले 3.8 फीसदी रही है। जबकि माह दर माह आधार पर फरवरी में रिफाइनरी का उत्पादन -2.6 फीसदी के मुकाबले -0.8 फीसदी पर रहा है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग