5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्चे तेल ने दी शेयर बाजार को राहत, सेंसेक्स आैर निफ्टी हरे निशान पर बंद

सेंसेक्स में 159.06 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जिसके बाद सेंसेक्स 35513.14 अंकों पर बंद हो गया। वहीं निफ्टी में 57 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जिसके बाद निफ्टी 10685.60 अंकों पर बंद हो गर्इ।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 27, 2018

Sensex

कच्चे तेल ने दी शेयर बाजार को राहत, सेंसेक्स आैर निफ्टी हरे निशान पर बंद

नर्इ दिल्ली। आज कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने से शेयर मार्केट में राहत देखने को मिली। शुरूआत में हरे निशान पर खुलने वाले बाजार ने एक दम से लाल निशान की आेर जंप कर लिया था। बाद में बाजार में रिकवरी देखने को मिली। आॅयल कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन करने की वजह से मार्केट में बाद में राहत देखने को मिली। जिसकी वजह से सेंसेक्स 0.45 फीसदी आैर 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसर्इ मिडकैप आैर बीएसर्इ स्माॅलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आइए आपको भी बताते हैं कि आज बाजार में किस तरह महौल देखने को मिला।

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार
कारोबारी सत्र में आज कर्इ तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन अंत में मार्केट हरे निशान पर ही बंद हुअा। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 159.06 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जिसके बाद सेंसेक्स 35513.14 अंकों पर बंद हो गया। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में 57 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जिसके बाद निफ्टी 10685.60 अंकों पर बंद हो गर्इ।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर दौड़ार्इ जाए तो आॅटो आैर बैंकिंग सेक्टर कुछ खास कमाल नहीं कर सके। आॅटो मात्र 20.97 अंकों की बढ़त के साथ बंद हो गया। वहीं बैंक एक्सचेंज आैर बैंक निफ्टी क्रमशः 19.63 आैर 76.70 अंकों की बढ़त के साथ बंद हो गए। हेल्थकेयर सेक्टर में 119.77 अंकों की गिरावट देखने को मिली। तेल आैर गैस कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आॅयल सेक्टर 110.28 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसर्इ स्माॅलकैप 55.71 आैर बीएसर्इ मिडकैप 42.13 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग