
22 अक्टूबर को बंद रहेंगे ये 400 पेट्रोल पंप, नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
नर्इ दिल्ली।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही तेजी के खिलाफ दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (DPDA) ने दिल्ली के सभी 400 पेट्रोल पंप को 24 घंटे के लिए बंद रखने की घोषाण की है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लेकर 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बता दें कि 4 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद कर्इ राज्याें ने वैट में कटौती की थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में काेर्इ कटौती नहीं की थी।
पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं लोग
दिल्ली पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, यह एक दिन की हड़ताल नवरात्र के बाद की जाएगी। हाल ही में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने वैट न घटाने की घोषणा की थी। जिसके बाद डीलर्स एसोसिएशन ने यह बड़ा कदम उठाते हुए 400 पंप 24 घंटे के लिए बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद पड़ोसी राज्यों के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। ऐसे में लोग दिल्ली से पेट्रोल ना भरवाकर दूसरे राज्यों से खरीदना पसंद कर रहे हैं। इससे दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर बिक्री हर दिन घटती ही चली जा रही है। इससे परेशान पंप डीलर्स ने 24 घंटे की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
पेट्रोल पंप डीलर्स करेंगे हड़ताल
गौरतलब है कि बीते 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल और डीजल पर 1.50 पैसा एक्साइज ड्यूटी घटाने का एेलान किया था। साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों से भी 1 रुपए की कटौती करने को कहा था। इससे आम जनता को काफी राहत मिली थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस फैसले के बाद कई राज्यों ने वैट में कटौती कर दी थी। लेकिन दिल्ली के सरकार ने वैट घटाने से मना कर दिया। इससे दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें यूपी और हरियाणा के मुकाबले ज्यादा हो गई। यही कारण है कि पंप डीलर्स ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
विजय गोयल ने केजरीवालन सरकार पर साधा निशाना
बुधवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी एक बार फिर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। गोयल ने केजरीवाल सरकार से मांग की है कि अन्य राज्याें के तर्ज पर दिल्ली में भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती की जाए।
Updated on:
18 Oct 2018 08:37 am
Published on:
17 Oct 2018 06:44 pm
