बाजार निवेशकों को 10 लाख करोड़ का फायदा
सबसे ज्यादा राहत की सांस निवेशकों की ओर से ली गई है। इन पांच दिनों में निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। अगर इसे रिकवरी कहें तो कम नहीं होगा। वास्तव में बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का एमकैप बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा होता है। 26 मई को बीएसई का मार्केट कैप 1,21,60,990.41 करोड़ रुपए था। जबकि आज मार्केट बंद हुआ है तो 1,31,92,220.36 करोड़ रुपए था। अंतर देखें तो 10.31 लाख करोड़ रुपए का है। यही निवेशकों का फायदा है।