7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi-NCR में CNG हुई महंगी, Air Fuel में करीब 50 फीसदी का इजाफा

ATF में लगातार 6 महीने की कटौती के बाद बढ़े हैं दाम CNG की कीमत में एक रुपया प्रति किलोग्राम का इजाफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 Jun 2020, 10:21 AM IST

CNG becomes expensive in Delhi-NCR, ATF Price increased 50 Pc

CNG becomes expensive in Delhi-NCR, ATF Price increased 50 Pc

नई दिल्ली। देश में अनलॉक गाइडलाइन ( Unlock Guidlines ) जारी होते ही कीमतों में इजाफा होना शुरू हो गया है। 1 जून से जहां घरेलू गैस सिलेंडर ( Domestic Gas Cylinder ) के दाम में इजाफा हो गया। वहीं अब 2 जून से दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) में सीएनजी की कीमत ( CNG Prices ) में इजाफा कर दिया गया है। इसके अलावा एयरलाइन कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। ऑयल कंपनियों की ओर से एयर टर्बाइन फ्यूल ( Air Turbine Fuel ) में 50 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में हवाई कंपनियां हवाई टिकटों में इजाफा कर सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि सड़क से आसमान में सफर करना अब कितना महंगा हो गया है।

Moodys ने भारत को दिया बड़ा झटका, 22 साल के बाद कम की Sovereign Rating

सीएनजी की कीमतों में हुआ इजाफा
देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 42 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 43 रुपए किलोग्राम कर दी गई।
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी खुदरा मूल्य को 47.75 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 48.75 रुपए प्रति किलोग्राम किया गया है।
- हरियाणा के करनाल जिले में सीएनजी की दर 50.85 रुपए प्रति किलोग्राम और रेवाड़ी में 55.1 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई हैं।

जानिए सरकार के फैसले के बाद किस फसल पर किसान को होगी ज्यादा कमाई

एटीएफ की कीमत में में इजाफा
1 जून को विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी।
- राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 11030.62 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़कर 33,575.37 रुपए प्रति किलोलीटर हुए।
- हवाई ईंधन महंगा होने का सीधा असर यात्री किराए पर पड़ेगा।
- एयरलाइन कंपनियों के कुल खर्च का 35 से 40 फीसदी फ्यूल के मद में खर्च होता है।
- 2 महीने तक घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण पहले ही कंपनियां नकदी का संकट से जूझ रही हैं।

55 करोड़ अन्नदाताओं के लिए बड़े ऐलान, 7 करोड़ किसानों को कर्ज के ब्याज पर राहत

LPG भी हुई थी महंगी
- एलपीजी सिलिंडर महंगा कर दिया गया है।
- दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा होकर अब 593 रुपए हुआ।
- लगातार तीन महीने की कटौती के बाद बढ़े हैं एलपीजी के दाम।
- दिल्ली में सिलेंडर रिफिल की कीमत 744 रुपए से घटाकर 581.50 रुपए हुए थे।

रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना का ऐलान, 50 लाख से ज्यादा को होगा फायदा

पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव नहीं
- आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं।
- पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार 25 मार्च से लॉकडाउन के कारण डिमांड में 90 फीसदी तक की गिरावट आई थी।
- चौथे चरण के लॉकडाउन से मिली आंशिक राहत।
एक जून से अनलॉक-1 की शुरुआत मांग में नहीं आई तेजी।