4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांग कम होने से सस्ती हुई चांदी, इतने रुपए कम हो गई कीमत

25 अक्टूबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी का भाव।
2 min read
Google source verification
Gold and silver price

मांग कम होने से सस्ती हुई चांदी, इतने रुपए कम हो गई कीमत

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच त्योहारी ग्राहकी बरकरार रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए महंगा होकर 32,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग में आई कमी से चांदी 130 रुपए सस्ती होकर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.57 डॉलर की गिरावट में 1233.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालांकि, दिसंबर का अमरीका सोना वायदा 4.30 डॉलर की तेजी में 1,235.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी में तेजी रही और यह 0.05 डॉलर उछलकर 14.740 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक पीली धातु पर दो विपरीत कारकों का असर है। एक तरफ दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव है लेकिन दूसरी तरफ इटली की वित्तीय स्थिति और अमरीका -चीन विवाद जैसे मुद्दों से वैश्विक परिदृश्य में मची हलचल से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बना हुआ है।

औद्योगिक मांग में सुस्ती से चांदी की मांग थमी

वैश्विक घटबढ़ के बीच आई त्योहारी मांग के दम पर सोना स्टैंडर्ड 125 रुपए चमककर 19 अप्रैल के बाद के उच्चतम स्तर 32,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,475 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग में आई सुस्ती और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी से चांदी हाजिर 130 रुपए की गिरावट में 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 60 रुपए की गिरावट में 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान सिक्का लिवाली तथा बिकवाली 1,000-1,000 रुपए घटकर क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,625

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,475

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,600

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,000

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग