चांदी में 50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सोना हाजिर 10 रुपए की तेजी में 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटकर 24,500 रुपए बोली गई। औद्योगिक उठाव होने से चांदी हाजिर 50 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा में 150 रुपए की बढ़त देखी गई और यह 37,115 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) – सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,350 – सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,200 – चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,350
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,115 – सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000 – सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 – गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500 ये भी पढ़ें–