
आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है सोना, 31 हजार के पार पहुंचे 10 ग्राम के दाम
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी में सुधार और डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार 30 अगस्त 2018 को 120 रुपए चमककर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 38,300 रुपए पर स्थिर रही। विदेशों में डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 3.30 डॉलर टूटकर 1,202.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़का सोना
दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 3.60 डॉलर लुढ़ककर 1,207.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमरीका में वर्ष की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रहे हैं। इससे सितम्बर में अमरीकी फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत दरों में वृद्धि की संभावना बढ़कर 96 फीसदी हो गई है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोने पर दबाव आया है। फेड की बैठक 25 और 26 सितंबर को होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 फीसदी टूटकर 14.61 डॉलर प्रति औंस रह गई।
स्थानीय बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद सुधार
स्थानीय बाजार में गत दिवस की गिरावट के बाद गुरुवार को सोने में सुधार आया। सोना हाजिर 120 रुपए की मजबूती के साथ 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह 12 जुलाई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर गत दिवस के 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी वायदा पांच रुपए की मामूली बढ़त में 37,080 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,200
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,050
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,300
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,080
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500
ये भी पढ़ें---
Published on:
30 Aug 2018 04:31 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
