6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट- सोना भी फिसला, जानिए आज का भाव

08 अक्टूबर 2018 को सोना-चांदी का बाजार भाव।
2 min read
Google source verification
Jaipur junction ats karwai

gold kharidne ka muhurat

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में रही भारी गिरावट के बीच ऊंचे भाव में मांग में आई कमी से सोमवार 08 अक्टूबर को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए फिसलकर 31,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी की औद्योगिक मांग में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 500 रुपए लुढ़ककर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक बाजार में लंदन का सोना हाजिर 9.15 डॉलर की गिरावट में 1,194.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 8.00 डॉलर लुढ़ककर 1,197.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.19 डॉलर की गिरावट में 14.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ गया है। अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चीन ने रविवार को बैंकों की ओर से रिजर्व में रखी जाने वाली नगदी में भारी कटौती की घोषणा की जिससे डॉलर को अधिक बल मिला है। डॉलर में 0.10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

ऊंचे भाव का कारण जेवराती मांग में सुस्ती

स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव के कारण जेवराती मांग में सुस्ती आई है, लेकिन भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण सुरक्षित निवेश में निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है। सोना स्टैंडर्ड सोमवार को 30 रुपए फिसलकर 31,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सोना बिटुर भी 30 रुपए की गिरावट में 31,720 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, इस तेजी के बीच गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। औद्योगिक मांग में आई भारी कमी से चांदी हाजिर 500 रुपए की गिरावट में 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 420 रुपए की गिरावट में 38,855 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के भाव क्रमश: 74,000 और 75,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर पड़े रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,870

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,720

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,300

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,855

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग