5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस से पहले सोने ने दी खुशखबरी, इतने रुपए सस्ता हुआ एक तोला

02 नवंबर 2018 को सोना-चांदी का बाजार भाव।
2 min read
Google source verification
Gold and silver price

धनतेरस से पहले सोने ने दी खुशखबरी, इतने रुपए सस्ता हुआ एक तोला

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच ऊंचे भाव पर कम हुई खुदरा खरीदारी से शुक्रवार 02 नवंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए फिसलकर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग में आई तेजी से चांदी 390 रुपए की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजार में पीली धातु को बल मिला, लेकिन अमरीका-चीन विवाद के बारे में आई सकारात्मक खबरों से निवेशकों की दिलचस्पी जोखिम भरे निवेश में भी रही। लंदन का सोना हाजिर आज 0.80 डॉलर उतरकर 1,233.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालांकि दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,235 डॉलर प्रति औंस बोला गया। घरेलू बाजार में गुरुवार को सोना कई साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था जिससे खुदरा खरीदार त्योहार होने के बावजूद बाजार से दूर रहे। इस दौरान चांदी 0.01 डॉलर की तेजी में 14.71 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

औद्योगिक मांग आने से चांदी चमकी

त्योहारी मांग नरम पड़ने से घरेलू स्तर पर पीली धातु की चमक लगातार चार दिन की तेजी के बाद आज कम हो गई। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए लुढ़ककर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान गिन्नी 24,900 रुपए प्रति आठ ग्राम टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 390 रुपए चमककर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 420 रुपए की तेजी में 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्कों की मांग सामान्य रहने से सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76,000 और 77,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,630

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,480

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,500

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,550

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,900

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग