4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी की कीमत में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की मजबूती

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोने के दाम में किसी तरह का कोर्इ बदलाव देखने को नहीं मिला।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Feb 25, 2019

Gold and silver price

आज सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी की कीमत में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की मजबूती

नर्इ दिल्ली। पिछले सप्ताह जिस तरह से सोने के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं दूसरी आेर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि आज सोने के दाम स्थिर देखे गए। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोने के दाम में किसी तरह का कोर्इ बदलाव देखने को नहीं मिला। वहीं अगर बात चांदी की करें तो दाम में 100 रुपए मजबूती देखने को मिली। वहीं दूसरी आेर वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22 फीसदी के उछाल के साथ 1,331.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.25 फीसदी के उछाल के साथ 16.04 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज सोने आैर चांदी के क्या रहे…

सोने के दाम रहे स्थिर
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने के दाम में कोर्इ बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना सुस्त मांग के कारण 34,590 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर रहा। वहीं दूसरी आेर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना सपाट रहकर क्रमश: 34,590 रुपए और 34,440 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा है। शनिवार को इसमें 90 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि गिन्नी के भाव 26,600 रुपए प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।

चांदी के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी
दिन का कारोबार खत्म होने पर चांदी 100 रुपए की मजबूती के साथ 41,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जानकारों की मानें तो हाजिर बाजार में चांदी की कीमतों में इस तेजी की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान रही है। जिसकी वजह से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वहीं चांदी के सिक्कों का भाव 1000 रुपए कमजोर होकर 82,000 रुपए लिवाल और 83,000 रुपए प्रति 100 पीस बिकवाल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग