6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवंबर के पहले ही दिन सोने ने दिया तगड़ा झटका, इतने बढ़ गए दाम

01 नवंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों का हाल।
2 min read
Google source verification
Gold and Silver

नवंबर के पहले ही दिन सोने ने दिया तगड़ा झटका, इतने बढ़ गए दाम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेजी के बीच त्योहारी मांग बरकरार रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए चमककर कई साल के उच्चतम स्तर 32,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग में आई नरमी से चांदी 90 रुपए उतरकर 39,110 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजार में निवेशकों का रूझान पीली धातु में बढ़ा। लंदन का सोना हाजिर 6.75 डॉलर चमककर 1,222.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी तरह दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 9.70 डॉलर की बढ़त में 1,224.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर करीब 16 माह के उच्चतम स्तर पर था, लेकिन आज इसके लुढ़कने से पीली धातु की चमक तेज हो गई है। घरेलू बाजार में धनतेरस से पहले सर्राफा कारोबारी अपना स्टॉक बढ़ा रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ गई है। इस दौरान चांदी 0.13 डॉलर की तेजी में 14.39 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

त्योहारी मांग आने से पीली धातु में मजबूती

त्योहारी मांग आने से घरेलू स्तर पर पीली धातु में मजबूती बनी रही। सोना स्टैंडर्ड 130 रुपए चमककर 32,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान गिन्नी 24,900 रुपए प्रति आठ ग्राम टिकी रही। औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 90 रुपए फिसलकर 39,110 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 220 रुपए की गिरावट में 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्कों की मांग सामान्य रहने से सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76,000 और 77,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,780

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,630

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,110

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,130

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,900

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग