5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू मांग और रुपए में मजबूती से सोना 95 रुपए सस्ता, चांदी 128 रुपए लुढ़की

सोने के दाम 95 रुपए की गिरावट के साथ 38,460 रुपए पर चांदी की कीमत 128 लुढ़ककर 44,607 रुपए प्रति किलो पर
2 min read
Google source verification
Gold prices fall Rs 95, silver falls Rs 128 on strong domestic demand

Gold prices fall Rs 95, silver falls Rs 128 on strong domestic demand

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत दाम ( gold and silver price ) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी सोने के दाम ( gold rate today ) कम हुए हैं। जानकारी के अनुसार घरेलू मांग और रुपए में मजबूती के कारण सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। जहां सोने के दाम में 95 रुपए गिरे हैं। वहीं चांदी की कीमत ( Sliver Price ) में 128 रुपए प्रति किलो फिसल गए हैं। आपको बता दें कि इस महीने सोने के दाम में 650 रुपए से ज्यादा कम हो चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं...

यह भी पढ़ेंः-टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने से ऑपरेटिंग प्रॉफिट में होगा दोगुना इजाफा

स्थानीय बाजार में सोना और चांदी हुआ सस्ता
आज मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार सोने के दाम में 95 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने के दाम 38,460 रुपए पर आ गई है। जानकारों की मानें तो कमजोर मांग और रुपए में मजबूती के चलते भाव में गिरावट देखी गई है। सोने के दाम में गिरावट के साथ ही चांदी की कीमत में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी में मंगलवार को 128 रुपए की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 44,607 रुपए पर आ गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में सोना 38,555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 44,735 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ेंः-मंदी के बीच रोजगार को लेकर आई खुशखबरी, 6 महीनों में इन सेक्टर्स में आएंगी नौकरियां

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,463 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। नए अमरीकी टैरिफ की समयसीमा 15 दिसंबर से पहले यूएस और चीन के बीच शुरुआती व्यापार सौदे की संभावनाओं के चलते वैश्विक स्तर पर बिकवाली देखी जा रही है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है। कमजोर घरेलू मांग और रुपए में मजबूती के चलते सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग