6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की तेजी में तीन दिन बाद लगा ब्रेक, जानिए 10 ग्राम के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दामों में तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट आई।
2 min read
Google source verification

image

Manoj Kumar

Jul 07, 2018

Gold and Silver

सोने की तेजी में तीन दिन बाद लगा ब्रेक, जानिए 10 ग्राम के भाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना के 40 रुपए फिसलकर 31650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आने से लगातार तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। इस दौरान चांदी पिछले सत्र के 40500 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिक रहने में सफल रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में उतार चढ़ाव का रूख रहा है। सप्ताहांत पर कारोबार बंद पर सोना हाजिर 0.21 फीसदी टूटकर 1254.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अमरीकी सोना वायदा 0.23 फीसदी उतरकर 1254.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान सफेद धातु की चमक भी फीकी पड़ गई और यह 0.17 फीसदी गिरकर 15.98 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

PM मोदी ने चीन सरकार की मांग ठुकराई, भारतीय कंपनियों ने किया स्वागत

वैश्विक स्तर से मिले नरमी के संकेत

वैश्विक स्तर से मिले नरमी के संकेतों से स्थानीय बाजार में पीली धातु 40 रुपए उतर गयी। सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए गिरकर 31650 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी 40 रुपए टूटकर 31500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। हालांकि, सफेद धातु की उतार चढ़ाव के बीच पिछले सत्र पर टिके रहने में सफल रही। चांदी हाजिर 40500 रुपए प्रति किलोग्राम स्थिर रही। इस दौरान चांदी वायदा 39791 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही जबकि सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये क्रमश: 75 हजार रुपए और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

अमेजन-वालमार्ट को मात देने के लिए मुकेश अंबानी ने बनाया सुपर प्लान, धमाकेदार होगी एंट्री

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,650

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,500

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,791

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग