5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिमास खत्म होते ही खिले सर्राफा कारोबारियों के चेहरे, सोने में आई चमक

वैश्विक स्तर पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ने के बीच घरेलू स्तर पर सर्राफा कारोबारियों की मांग में तेजी आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना के दाम चढ़ गए।
2 min read
Google source verification
Gold and silver

अधिमास खत्म होते ही खिले सर्राफा कारोबारियों के चेहरे, सोने में आई चमक

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ने के बीच घरेलू स्तर पर सर्राफा कारोबारियों की मांग में तेजी आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी 10 रुपए की गिरावट में 41,550 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर टिकी रही। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव टूटे हैं। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घटती है जिससे पीली धातु के दाम में नरमी आती है। लंदन का सोना हाजिर 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,293.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर लुढ़ककर 1,297.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 16.82 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

सर्राफा कारोबारियों ने बढ़ाया स्टॉक

अधिक मास के आज खत्म होने के बाद खुदरा जेवराती मांग में तेजी आने की संभावना के कारण सर्राफा कारोबारियों ने अपना स्टॉक बढ़ाया है। इससे स्थानीय बाजार में सोना लगातार दो दिन की गिरावट से उबरा। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए चमककर 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 10 रुपए की गिरावट में 41,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 20 रुपए लुढ़ककर 40,620 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,950

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,800

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,550

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,620

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग