5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी 250 रुपए लुढ़की

स्थानीय जेवराती मांग आने से सोना 200 रुपए की बढ़त में सात जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 05, 2018

Gold Price

दो माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी 250 रुपए लुढ़की

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच स्थानीय स्तर पर खुदरा जेवराती मांग में सुधार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 200 रुपए चमककर दो माह के उच्चतम स्तर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से चांदी 250 रुपए फिसलकर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। विश्लेषकों ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय बाजार में खुदरा जेवराती मांग ठीक है।

वैश्विक स्तर पर सोना
वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमत पर दो विपरीत कारकों का असर है। एक तरफ दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बना हुआ है तो दूसरी तरफ वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता से निवेशकों की दिलचस्पी सुरक्षित निवेश में बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.95 डॉलर चमककर 1,193.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.5 डॉलर की गिरावट में 1,198.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी 14.13 डॉलर प्रति औंस टिकी रही।

स्थानीय स्तर पर सोना चांदी
स्थानीय जेवराती मांग आने से सोना 200 रुपए की बढ़त में सात जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 250 रुपए फिसलकर 37,650 रुपये रुपए किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा में 470 रुपए की तेज गिरावट देखी गर्इ और यह 36,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 72,000 रुपए और 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर पड़े रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,400
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,250
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,300
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग