7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना 150 रुपये मजबूत, चांदी की चमक पड़ी फीकी

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये चमककर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 1 Aug 2018, 6:53 PM IST

Gold

सोना 150 रुपये मजबूत, चांदी की चमक पड़ी फीकी

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये चमककर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 150 रुपये फिसलकर 39,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। अमरीकी द्वारा चीनी सामानों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी की खबरों से डॉलर मजबूत हुआ जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना दबाव में आ गया है। सोना हाजिर 0.25 डॉलर फिसलकर 1,222.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा।


दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 1.60 डॉलर टूटकर 1,232 डॉलर प्रति औंस बोला गया। नीतिगत ब्याज दरों पर अमरीकी फेडरल रिजर्व के बयान से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। इससे भी सोने की मांग सुस्त बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में चांदी भी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 15.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपये चमककर 26 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 30,650 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपये पर स्थिर रही।


औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से चांदी हाजिर 150 रुपये टूटकर 06 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 39,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 60 रुपये की गिरावट में 38,180 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली मजबूती से गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहें:- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,800 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,650 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,050 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,180 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

यह भी पढ़ें -

आरबीआर्इ के इस कदम से बढ़ गर्इ आपके होम लोन आैर कार लोन की र्इएमआर्इ

दुबर्इ में निकली इन दो भारतीयों की लाॅटरी, एक को मिले 7 करोड़ तो दूसरे को मिली बीएमडब्ल्यू कार