
100 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुअा सोना, चांदी में भी 200 रुपए प्रति किलो की आर्इ तेजी
नर्इ दिल्ली। स्थानीय बाजार में कम कीमत पर जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये चमककर 32,770 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 32,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये पर टिकी रही। चांदी में भी मजबूती देखी गयी। चांदी हाजिर 200 रुपये की छलांग लगाकर 38,530 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 65 रुपये चढक़र 37,530 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
मजबूत डॉलर से विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर चार डॉलर टूटकर 1,288.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह 10 सप्ताह के निचले स्तर से ज्यादा ऊपर नहीं है। जून का अमरीकी सोना वायदा 0.90 डॉलर की गिरावट में 1,293.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध को लेकर अमरीका और चीन के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मूजबूत हुआ है। अमरीकी रोजगार के मजबूत आंकड़ों की उम्मीद से भी डॉलर को समर्थन मिला है। मजबूत डॉलर से पीली धातु पर दबाव आता है। इस कारण आज सोने में गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,770
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,600
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,530
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,530
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
चेन्नई सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के शुरुआती भाव इस प्रकार रहे - कीमत (रुपये में)
सोना प्रति ग्राम 22 कैरेट : 3,021
चांदी जेवराती प्रति ग्राम : 40.50
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Published on:
05 Apr 2019 05:14 pm
