
Sensex starts with gains, Nifty 50 once again 12 thousand
नई दिल्ली। एशियाई और अमरीकी बाजारों में तेजी की वजह से लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। अच्छे ग्लोबल संकेतों की वजह से भारतीय बाजार सुबह से तेजी बनाए हुए हैं। आंकड़ों की बात करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.73 अंकों की बढ़त के साथ 38652.82 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 46.30 अंकों की उछाल के साथ 11474.60 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमश: 60.59 और 77.92 अंकों की बढ़त के साथ बाजार को अच्छा सपोर्ट कर रही हैं।
ऑयल और बैंकिंग सेक्टर में तेजी
आज ऑयल सेक्टर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। तेल और गैस 201.46 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में बैंक एक्सचेंज 157.28 और बैंक निफ्टी 131.00 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो सेक्टर थोड़ा दबाव में दिख रहा है। यह सेक्टर 6.57 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। हेल्थकेयर 17.90, आईटी 43.57, पीएसयू 65.46 और टेक 28.45 अंकों की बढ़त के साथ हैं। वहीं कैपिटल गुड्स 38.31, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 62.47, एफएमसीजी 3.21 और मेटल में 20.03 अंकों की गिरावट है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो बीपीसीएल के शेयरों में करीब 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रासिम के शेयरों में करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बजाज फाइनेंस 3.48 फीसदी, विप्रो 3.08 फीसदी और जी लिमिटेड के शेयरों में 2.83 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों में वेदांता के शेयरों में 1.40 फीसदी, अडानी पोट्र्स 1.37 फीसदी, इंफ्राटेल 1.36 फीसदी, गेल 1.09 फीसदी और पॉवरग्रिड के शेयरों में 1.07 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
Updated on:
16 Oct 2019 11:34 am
Published on:
16 Oct 2019 10:10 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
