27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / एक दिन की कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, आज इतने चुकाने होंगे दाम

एक दिन की कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, आज इतने चुकाने होंगे दाम

मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में देखने को मिली थी कटौती दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल पर कम हुए थे दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 16 Oct 2019, 6:56 AM IST

petrol price.jpeg

नई दिल्ली। मंगलवार को कटौती के बाद बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। जबकि रविवार और सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए थे। अब बुधवार यानी आज वो ही दाम लागू होंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जानकारों की मानेें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती और स्थिरता का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ेंः-अगर आपके पास भी हैं दो पैन कार्ड तो भरना होगा भारी जुर्माना

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.92, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-EPFO का दिवाली गिफ्ट: कर्मचारियों के खातों में आना शुरू हुआ रुपया, ऐसे करें चेक

डीजल के भी दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। आपको बता दें कि मंगलवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.41, 68.77, 69.61 और 70.15 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।