27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Economy / EPFO का दिवाली गिफ्ट: सरकार ने डालना शुरू किया लोगों के खातों में रुपया, ऐसे करें चेक

EPFO का दिवाली गिफ्ट: सरकार ने डालना शुरू किया लोगों के खातों में रुपया, ऐसे करें चेक

कई पीएफ खातों में 8.65 फीसदी की दर से आ चुका है ब्याज मिस्ड कॉल, SMS या ऑनलाइन से पीएफ का पता कर सकते हैं बैलेंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 15 Oct 2019, 1:37 PM IST

 PF Account maturity

कहीं आप भी तो पांच साल पहले अपना पीएफ (PF) अकाउंट बंद नहीं करने जा रहे हैं

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से 6 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को दीपावली से पहले ही गिफ्ट देना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार ईपीएफओ ने खातोंधारकों के अकाउंट में नई ब्याज दरों के हिसाब से ब्याज देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि डिपार्टमेंट की ओर से ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद वित्तीय वर्ष 2018-19 में ईपीएफ की ब्याज दरें 8.55 फीसदी से 8.65 फीसदी हो गई थी। आप मिस्ड कॉल, एसएमएस और ऑनलाइन के माध्यम से अपने बैलेंस के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ऐसे करें एसएमस से चेक
आप अपने ईपीएफओ का बैलेंस एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। बस आपका नंबर ईपीएफओ पर रजिस्टर होना चाहिए। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा। आपको अपने पीएफ की पूरी जानकारी मिल जाएगी। भाषा के लिए आपको सिर्फ हिंदी के लिए HIN लिखना होगा। पीएफ अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी, मराठी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में भी यह सेवा दे रहा है। आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर भी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए आापके पास यूएन नंबर होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ेंः-दो दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, जानिए आपके महानगर में कितने हो गए दाम

मिस्ड कॉल के जरिए भी जान सकते हैं बैलेंस
आप अपने पीएफ बैलेंस को मिस्ड कॉल देकर भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। ईपीएफओ आपको आपके पीएफ की पूरी जानकारी मैसेज के जरिए भेज देगा। यहां भी आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना जरूरी ही।

यह भी पढ़ेंः-वैश्विक कारणों की वजह से हरे निशान पर खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स में 114 अंकों की बढ़त

ऑनलाइन भी चेक सकते हैं बैलेंस
पीएफ अमाउंट की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप ऑनलाइन सेवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर ई-पासबुक पर क्लिक करना होगा। जिससे एक नया पेज passbook.epfindia.gov.in खुल जाएगा। उसके बाद आपको यहां पर अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा। एंटर करने के बाद एक नया पेज खुलेगा और मेंबर आईडी का चयन करना होगा। यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-पाकिस्तान पर लग सकता है सबसे बड़ा आर्थिक प्रतिबंध, पीएमसी खाताधारकों को राहत, देखें पूरा वीडियो

ऐप के माध्यम भी करें बैलेंस चेक
सरकारी मोबाइल ऐप उमंग यानी यूनीफाइड मोबाइल एप्लीकेशल फॉर न्यू एज गवर्नेंस के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। एप खोलकर और ईपीएफओ पर क्लिक करें। जो आपको दूसरे पेज लेकर जाएगा औैर जिसमें आपको इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करना होगा। व्यू पासबुक प क्लिक करने के बाद अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड नंबर भरना होगा। एंटर करने के बाद आपको आपका बैलेंस पता चल जाएगा।