पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.92, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।