5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका पिचकारी VS मोदी गन, होली पर बाजार में चुनावी रंग, जानिए किसकी कितनी है कीमत

पीएम मोदी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और योगी आदित्यनाथ के नाम पर होली उत्पाद। 20 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है इनकी कीमत। पिछले साल की तुलना में इस साल होली बाजार में अधिक रौनक
2 min read
Google source verification
Modi Pichkari and Priyanka gun

प्रियंका पिचकारी VS मोदी गन, होली पर बाजार में चुनावी रंग, जानिए किसकी कितनी है कीमत

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियां उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही हैं। इसी बीच इस साल होली पर चुनावी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। इस बार होली बाजार में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रहीं प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। दिल्ली के सदर बाजार में भी इन दोनों नेताओं के नाम की पिचाकरियां, बंदूक व गुलाल बिक रहे हैं। बाजार में ग्राहक मोदी गन, मोदी पिचकारी, प्रियंका वॉटर टैंक और प्रियंका पिचकारी को बड़े उत्साह से खरीद रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इससे अछूते नहीं है। केजरीवाल के नाम पर भी बाजार में गन मिल रहे हैं।


क्या है इनकी कीमत

इन पिचाकारियों की कीमत 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की है। इन बाजारों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नाम पर योगी मास्क मिल रहा है। ग्राहकों को ये योगी मास्क मात्र 30 रुपए में मिल रहा है। वहीं मोदी पिचकारी की कीमत 50 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है। सदर बाजार के जानकारों का कहना है कि इस साल बाजार में पिछले साल की तुलना में अधिक रौनक देखने को मिल रही है। एक तरफ होली गन की कीमत 50 से 300 रुपए के बीच है वहीं, बोतल स्प्रे के लिए 10 से 30 रुपए, पाइप गन के लिए 20 से 40 रुपए, बैंगन स्प्रे के लिए 20 से 40 रुपए तक है।


चीनी सामानों के बहिष्कार पर एकजुट व्यापारी संगठन

इस बार होली पर बाजार में लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में चीन ने संयुक्त राष्ट्र में चौथी बार मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर अड़ंगा लगा दिया है। चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उसे अभी इसपर विमर्श करने के लिए और समय चाहिए। ऐसे में देशवासियों का बाजार में चीनी उत्पादों पर गुस्सा दिख रहा है। व्यापारियों का संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वाहन पर आज दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में व्यापारी संगठनों ने चीनी वस्तुओं की होली जलाई और चीनी सामानों के बहिष्कार करने का संकल्प लिया।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग