6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र पांच दिन में इन लोगों ने कमा लिए 337575 करोड़, पढ़िए ये रिपोर्ट

सेंसेक्स ने इस सप्ताह सभी पांच कारोबारी दिवस पर नए उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान यह 840.48 अंक चढ़ा है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 27, 2018

Sensex

मात्र पांच दिन में इन लोगों ने कमा लिए 337575 करोड़, पढ़िए ये रिपोर्ट

नर्इ दिल्ली। कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों से बनी मजबूत निवेश धारणा के बीच चौतरफा लिवाली से आज बीएसई का सेंसेक्स 352.21 अंक की छलाँग लगाकर 37,336.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने इस सप्ताह सभी पांच कारोबारी दिवस पर नए उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान यह 840.48 अंक चढ़ा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111.05 अंक की तेजी के साथ पहली बार 11,200 अंक का आंकड़ा पार कर 11,278.35 अंक पर बंद हुआ। इस सप्ताह यह भी 332.15 अंक मजबूत हुआ। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि मात्र पांच दिनों दिनों के कारोबारी सप्ताह में निवेशकों ने 337575 करोड़ रुपए कमार्इ कर डाली है।

इन कंपनियों के शेयर्स भी बढ़े
बैंकों के साथ ही आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली से घरेलू शेयर बाजार को बल मिला। कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों से निवेशकों में उत्साह है। एफएमसीजी क्षेत्र दिग्गज आईटीसी के गुरुवार को घोषित परिणामों के अनुसार, 30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का बिक्री से प्राप्त राजस्व 13.5 फीसदी तथा शुद्ध मुनाफा 10.1 फीसदी बढ़ा। आईटीसी के शेयर आज सेंसेक्स में सबसे ज्यादा सवा पांच फीसदी चढ़े। टाटा मोटर्स ने साढ़े तीन फीसदी और टाटा स्टील तथा आईसीआईसीआई बैंक ने ढाई फीसदी से अधिक का मुनाफा कमाया।

बढ़त के साथ खुला था शेयर बाजार
सेंसेक्स 269.22 अंक की बढ़त के साथ 36,984.64 अंक पर खुला। खुलते ही 37,134.88 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद इसका ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। कारोबार की समाप्ति से पहले यह 37,368.62 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंतत: गत दिवस के मुकाबले 0.95 फीसदी यानी 352.21 अंक मजबूत होकर 37,336.85 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे और शेष लाल निशान में रहे।

निवेशकों ने की 3.37लाख करोड़ रुपए
अगर पिछले पांच दिनों के कारोबारी सप्ताह को देखें तो निवशकों को काफी फायदा हुआ था। आंकड़ों पर नजी दौड़ाएं तो 23 जुलार्इ को कारोबारी सप्ताह शुरू था। उस दिन सेंसेक्स का मार्केट कैप 1,48,06,967.69 करोड़ रुपए रहा था। जबकि आज यानि शुक्रवार का मार्केट एप 1,51,44,543 करोड़ रुपए रहा है। इन दोनों दिनों के मार्केट कैप के अंतर को देखें तो 337575 करोड़ है। जो निवेशकों का विशुद्घ मुनाफा है। आने वाले दिनों उम्मीद लगार्इ जा रही है कि जिस तरह से सेंसेक्स में तेजी देखने को मिल रही है वो आगे भी देखने को मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग