4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीनी बाजार में अंगूर बेचेगा भारत, 6.30 करोड़ डाॅलर के बाजार पर नजर

6.30 करोड़ डाॅलर के चीनी अंगूर बाजार को देखते हुए भारत अब अंगूर निर्यात को बढ़ाना चाहता है। पिछले दाे सालों में भारत से निर्यात होने वाले अंगूर में दोगुना वृद्धि देखने को मिली है।
2 min read
Google source verification
Grapes

चीनी बाजार में अंगूर बेचेगा भारत, 6.30 करोड़ डाॅलर के बाजार पर नजर

नर्इ दिल्ली। चीनी आयातकों का एक सूमह इन दिनों नर्इ दिल्ली में भारतीय अंगूर बाजार के बारे में जानकारी प्राप्त करने आया है। साल 2016 के 35 लाख डाॅलर के मुकाबले पिछले साल भारत से चीन ने 65 लाख डाॅलर का अंगूर आयात किया था, जो कि लगभग दोगुना है। हालांकि, चीन में कुल अंगूर आयात का यह मात्र एक फीसदी ही है। चीन में हर साल करीब 6.30 करोड़ डाॅलर का अंगूर आयात किया जाता है जबकि भारत से हर साल करीब 3 करोड़ डाॅलर का अंगूर अन्य देशों में निर्यात होता है। इसके बारे में मंगलवार को भारतीय दूतावास ने जानकारी दी।


एपेडा ने खरीदार व विक्रेता को मिलाया

चीन में बढ़ते अंगूर बाजार को देखते हुए बीजिंग, गुआनझूं व शंघार्इ के दूतावास ने भारतीय अंगूर को प्रोमोट करने के लिए एक कदम उठाया है। इसमें एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ट फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथाॅरिटी (एपेडा) की मदद से खरीदार व बिक्रेत को मिलाना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसमें चीन से करीब 23 आयातक व भारत से 100 निर्यातकों ने एक दूसरे के साथ बैठक की है। इसके लिए निर्यातकों ने एक अंगूरी की प्रदर्शनी भी लगार्इ थी।


दूसरे कृषि उत्पादों को लेकर भी हो रही चर्चा

एपेडा ने भारत में अंगूर के लिए मशहूर नासिक में भी चीनी आयातकों को ले जाने का फैसला किया है। बता दें कि देश में कुल अंगूर उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा नासिक से ही आता है। गत जून माह में चीनी प्रशासन गैर-बासमती चावल को आयात करने की अनुमति देने के बाद से ही भारत व चीन के बीच कृषि उत्पाद व्यवसाय में तेजी देखने को मिली है। अगले माह, दो चीनी टीम भारत में अनार व सोया बीन आटे के निर्यात को लेकर बात करने आने वाली हैं। इस बात की उम्मदी जतार्इ जा रही है कि इन दोनों उत्पादों को भी भारत से चीन में निर्यात करने की अनुमति मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग