
IT, oil and pharma filled stock market, Nifty closed above 12,900
नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। आईटी, ऑयल और फार्मा सेक्टर में आज बड़ी तेजी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। रिलायंस के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। आज आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। जबकि ओएनजीसी के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिली है।
शेयर बाजार में तेजी
आज शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 215.52 अंकों की तेजी के साथ 44,097.77 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 67.40 अंकों की बढ़त के साथ 12,926.45 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉल कैप 225.89 अंक और बीएसई मिड-कैप 217.57 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है। जबकि विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 250.70 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
आईटी और ऑयल सेक्टर में जबरदस्त तेजी
आज आईटी और ऑयल सेक्टर के अलावा सभी बड़े सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली है। बीएसई आईटी 615.96 और तेल और गैस 360.82 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ हैै। बीएसई हेल्थकेयर 352.57, बीएसई टेक 231.12, बीएसई ऑटो 111.20, बीएसई मेटल 127.55, कैपिटल गुड्स 64.72, बीएसई पीएसयू 60.60 और बीएसई एफएमसीजी 59.28 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज 260.47 और बैंक निफ्टी 223.70 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 116.11 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी के शेयरों में 6.77 फीसदी की जबरदस्त देखने को मिली है। इंडसइंड बैंक 4.78 फीसदी, गेल इंडिया 3.54, डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज 3.38 और टेक महिन्द्रा के शेयर 3.37 फीसदी की तेजी कं साथ बंद हुए हैं। वहीं दसरी ओर हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन 3.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक 2.49 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.02 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.67 फीसदी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी 1.64 फीसदी की गिरावट देखने को मिला है।
Updated on:
23 Nov 2020 04:24 pm
Published on:
23 Nov 2020 04:18 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
