नई दिल्ली। गुरूवार के कारोबारी के बाद जेट एयरवेज ( Jet Airways ) के शेयरों में 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है, जिसके बाद बंद पड़ी घरेलू एयरलाइन जेट एयरवेज के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरूवार को कंपनी का शेयर 84.80 रुपए पर पहुंच गया है।