आपको बता दें कि इस मामले से जुड़े कुछ सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिट के दौरान कुछ महीने पहले यह मामले सामने आए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच इस पर चर्चा हुई थी। PwC को कुछ रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शंस को लेकर कथित तौर पर आपत्ति है, जिस पर रिलायंस कैपिटल उसे मैनेजमेंट लेटर जारी करने को तैयार था। वहीं, एक सूत्र ने बताया, 'ऑडिटर ग्रुप कंपनियों के बीच कुछ लेनदेन पर तस्वीर साफ किए जाने की मांग कर रहा था।'