6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस पर खूब बिक रहे अटल और मोदी की तस्वीर वाले सोने के बार, आपके पास भी है खरीदने का मौका

आज देशभर में लोग धनतेरस का त्यौहार मना रहे हैं। धनतेरस को लोग सोन-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। ज्यादातर लोग धनतेरस वाले दिन लक्ष्मी-गणेश भगवान की तस्वीरों वाले सोने व चांदी के बिस्कुट और सिक्के खरीदते हैं।
2 min read
Google source verification
gold

धनतेरस पर खूब बिक रहे अटल और मोदी की तस्वीर वाले सोने के बार, आपके पास भी है खरीदने का मौका

नई दिल्ली। आज देशभर में लोग धनतेरस का त्यौहार मना रहे हैं। धनतेरस को लोग सोन-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। ज्यादातर लोग धनतेरस वाले दिन लक्ष्मी-गणेश भगवान की तस्वीरों वाले सोने व चांदी के बिस्कुट और सिक्के खरीदते हैं। ऐसे में ज्वैलर सोन-चांदी के सिक्कों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर बना कर बेचते है। लेकिन सूरत के ज्वैलर्स ने ऐसे सोने व चांदी के बार पेश किए हैं। जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनी हुई है। इस तरह के गोल्ड बार की बिक्री भी खूब हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर वाले बार भी दुकान में मौजूद हैं।

सोने के बिस्कुट पर छपी मोदी की तस्वीर

दुकान में इस सोने के बार खरीदने वालों की लाइन लगी हुई है। यहां पर लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए काफी कुछ किया है। ऐसे में वो भी भगवान की तरह ही हैं।लोग इन सोने के बार को खरीद कर इस बार उनकी पूजा भी करना चाहते हैं।सूरत के इस ज्वैलर ने दुकान में खुले में नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले सोने व चांदी के बार व बिस्कुल दुकान में रखे हैं। इनका वजन 10 ग्राम से लेकर एक किलो तक है। दुकान में आने वाले लोगों के लिए ये सोने और चांदी के बिस्कुट व बार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इसलिए महंगा हुआ सोना

बता दें कि दिवाली से पहले सोने की मांग बढ़ने से सोना करीब 6 साल के उच्चतम स्तर 32,780 रुपए को छूने के बाद सप्ताह के अंत में 32,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।हालांकि चांदी की कीमत में कुछ गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी त्योहार और शादी विवाह के मौसम की वजह से आभूषण निर्माता लगातार सोने की खरीददारी कर रहे हैं। इसलिए ही सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग