6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीते सप्ताह सोना 1150 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्ता, चांदी में 4150 रुपए की गिरावट

सोने के दाम में साढ़े पांच महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट चांदी में छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट देखने को मिली
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Mar 01, 2020

gold price

gold price

नई दिल्ली। चीन से फैले कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के अन्य देशों में अब तेजी से फैलने से बीते सप्ताह वैश्विक बाजारों के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर भारी दबाव देखा गया। आने वाले सप्ताह में भी यदि वायरस का संक्रमण नियंत्रित नहीं होता है तो बाजार में गिरावट जारी रहने की आशंका है।

गत सप्ताह सोना 1,150 रुपए की साप्ताहिक गिरावट में 42,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह साढ़े पांच महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। चांदी भी सप्ताह के दौरान 4,150 रुपए लुढ़ककर सप्ताहांत पर 45,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो कम से कम छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए कितने हो गए हैं दाम

विदेशी में टूटा है सोना और चांदी
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि शुरू में कोरोना वायरस के कारण निवेशकों ने पूंजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया था, जिससे इसके दाम बढ़े थे लेकिन वायरस का संक्रमण नियंत्रित होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं होने से अब सोने में भी उनका विश्वास डगमगा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण आयातक चीनी की अर्थव्यवस्था पर पड़ी मार से भी इसकी चमक फीकी पड़ी है।

चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक सप्ताह में ही यह 10 फीसदी टूट गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह सोना हाजिर 57.15 डॉलर यानी 3.48 फीसदी लुढ़ककर 1,586.25 डॉलर प्रति औंस रह गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 58.60 डॉलर की टूटकर सप्ताहांत पर 1,587.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 1.84 डॉलर यानी 9.96 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट में 16.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

यह भी पढ़ेंः-शेयर बाजार पर बना रह सकता है कोरोना का कहर, घरेलू कारकों का भी रहेगा असर

स्थानीय बाजारों में सोना और चांदी में बड़ी गिरावट
स्थानीय बाजार में सोमवार और बुधवार को छोड़कर शेष चार दिन सोने में गिरावट रही। पूरे सप्ताह के दौरान सोना स्टैंडर्ड 1,150 रुपए यानी 2.61 प्रतिशत लुढ़ककर 42,870 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। यह सितंबर 2019 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में सप्ताहांत पर 42,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,100 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर में सोमवार को छोड़ शेष सभी पांचों दिन गिरावट रही। यह 4,150 रुपए यानी 8.32 फीसदी की साप्ताहिक नरमी के साथ सप्ताहांत पर 45,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 4,325 रुपए लुढ़ककर अंतिम कारोबारी दिन 43,979 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 रुपए की साप्ताहिक गिरावट में क्रमश: 960 रुपए और 970 रुपए प्रति इकाई के भाव रहे।