4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 अप्रैल से खाना बनाना हुआ महंगा, इतने रुपए महंगे हुए सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव नए वित्त वर्ष का सबसे ज्यादा असर रसोई घरों पर पड़ा है बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई
2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

Apr 01, 2019

gas cylinder

1 अप्रैल से खाना बनाना हुआ महंगा, इतने रुपए महंगे हुए सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर

नई दिल्ली। आज से नया वित्त वर्ष शुरु हो गया है, जिसके बाद देश में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं। इसमें से सबसे बड़ा बदलाव गैस सिलेंडर की कीमतों में आया है। देश में जहां एक ओर चुनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नए वित्त वर्ष का सबसे ज्यादा असर रसोई घरों पर पड़ा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए की बड़ी वृद्धि कर दी है।


IOCL ने दी जानकारी

नए वित्त वर्ष के शुरु होने से रसोई घरों पर भी महंगाई की मार पड़ने लगी है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2019 से देश की राजधानी नई दिल्ली में नई कीमतें लागू हो गई हैं। कंपनी ने बताया कि बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी 25 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई है।


इतनी बढ़ गई कीमतें

इंडियन ऑयल द्वारा जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 706.50 रुपए हो गई जबकि 31 मार्च तक इसकी कीमत 701.50 रुपये थी। वहीं, सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत नई दिल्ली में 495.86 रुपए हो गई है।


व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत में हुआ 68 रुपए का इजाफा

वहीं, आपको बता दें कि जिस गैस का प्रयोग व्यवसायिक कार्यों में किया जाता है। उनकी कीमतों में 68 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। आज के समय में व्यवसायिक कार्यों में 19 किलो के गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है। नई दिल्ली में इस 1 अप्रैल से इस सिलेंडर की कीमत 1305.5 रुपए हो गई है। वहीं, पहले यह सिलेंडर 1237 रुपए का मिलता था।


यहां से ले सकते हैं जानकारी

इसके अलावा गैस सिलेंडर की कीमतों की अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की बेवसाइट https://www.iocl.com/products/indanegas.aspx पर जा सकते हैं। यहां आपको सभी सिलेंडरों की कीमतों की जानकारी दी गई है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग