
देश में मिलना बंद हो जाएगा मिट्टी का तेल, सरकार को होगा 4,555 करोड़ रुपए का फायदा
नर्इ दिल्ली। देश के हर घर में बिजली आैर एलपीजी कनेक्शन देने के बाद मोदी सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है। जानकारी के अनुसार देश में जल्द ही मिट्टी का तेल यानी कैरोसिन आॅयल मिलना बंद हो जाएगा। इस बात का दावा कबजली मंत्री आरके सिंह ने किया है। उनका मानना है कि देश में बिजली आैर गैस कनेक्शन होने के बाद कैरोसिन आॅयल की जरुरत नहीं होगी। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही 4500 करोड़ रुपए की सब्सिडी की बचत होगी। आइए आपको भी बताते हैं कि सरकार कैरोसिन आॅयल को लेकर क्या करने जा रही है…
कैरोसिन अाॅयल मुक्त होने जा रहा है भारत
बिजली मंत्री आरके सिंह ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा है कि 'देश में सभी लोगों आैर घरों को बिजली देने के बाद अब केरोसिन को खत्म करने काफी जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इस मामले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखेंगे। आपको बता दें कि करीब छह करोड़ गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने के बाद मोदी सरकार यह कदम उठाने जा रही है। ऐसा कदम उठाने जा रही है। जिससे देश में ब्लैक मार्केटिंग खत्म होने के अलावा पर्यावरण के लिहाज से भी यह बेहद उपयोगी साबित होगा।
नहीं देनी होगी सब्सिडी
सरकार के इस कदम के बाद कैरोसिन पर खर्च होने वाले हजारों करोड़ रुपए की सब्सिडी से राहत मिल जाएगी। मौजूदा चालू वित्त वर्ष में केरोसिन सब्सिडी के तौर पर सरकार ने 4,555 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सरकार के पास पहले से ही डाटा तैयार है कि कितने घरों में राशन से केरोसिन की आपूर्ति होती है। अब जब देश के अधिकांश राज्यों के सभी घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ने का दावा किया जा रहा है तो इसके आधार पर जिन घरों तक बिजली गई है उन्हें अब केरोसिन की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
डाटा एंड फैक्ट्स
- वर्ष 2005-06 में पूरे देश में 95.41 लाख मीट्रिक लीटर केरोसिन की खपत देश में हुई थी जो वर्ष 2018-19 के पहले 10 महीने में घट कर महज 26.29 लाख मीट्रिक लीटर रह गई है।
- उज्ज्वला योजना के तहत छह करोड़ गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन मिला है।
- दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश, हरियाणा जैसे कई राज्य पहले से ही केरोसिन मुक्त हैं।
- संभवतः अगले वित्त वर्ष से देश में तमाम राशन की दुकानों से केरोसिन बिक्री बंद हो जाएगी।
- अभी देश में तकरीबन 6500 केरोसिन डीलर हैं।
- पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अध्ययन से पता चला था कि 41 फीसद केरोसिन का इस्तेमाल मिलावट के लिए किया जाता है।
Published on:
23 Jan 2019 12:04 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
