
Stock Market Closed on Red Mark Due to Decline in Banking Sector
नई दिल्ली। आज दिनभर की उठापठक के बाद बाजार के अंत में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा असर मूडीज की रिपोर्ट का बड़ा हाथ रहा। वहीं बैंकिंग सेक्टर में हरियाली देखने को मिली। आंकड़ों की मानें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंक्सेस 330.13 अंकों की गिरावट के बाद 40323.61 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 103.90 अंकों की गिरावट के बाद 11908.15 अंकों पर बंद हुआ। छोटी और मझौली कंपनियों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीएसई स्मॉल कैप 71.28 अंक और बीएसई मिड-कैप 117.08 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
बैंकिंग सेक्टर को छोड़ सभी लाल निशान पर
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर को छोड़ सभी लाल निशान पर बंद हुए हैं। बैंक एक्सचेंज 220.52 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी 116.20 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। ऑटो सेक्टर 102.95 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। कैपिटल गुड्स 159.38 अंक तक लुढ़का है। वहीं एफएमसीजी 222.05 और हेल्थकेयर 226.13 अंकों गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आईटी और टेक सेक्टर में क्रमश: 240.14 और 115.10 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। मेटल 172.16, तेल और गैस 266.09 और पीएसयू 127.98 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 15.16 अंकों की बढ़त के साथ सपाट स्तर पर बंद हुआ है।
बढ़त और नुकसान वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयर्स की बात करें तो यस बैंक 3.76 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ है। वहीं इंडसइंड बैंक के शेयरों में 2.96 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2.28 फीसदी का उछाल आया है। वहीं आयशर मोटर्स और कोटक महिन्द्रा बैंक के शेयरों में क्रमश: 1.24 और 1.03 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। भारती इंफ्राटेल के शेयर्स करीब पांच फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, गेल इंडिया और यूपीएल के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वेदांता 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
Published on:
08 Nov 2019 04:51 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
