
Mukesh Ambani lost 80000 cr from Ril AGM start to till market closed
नई दिल्ली। जहां एक ओर 43वीं रिलायंस एजीएम ( Reliance Industries 43rd AGM ) में बड़ी-बड़ी घोषणाओं से मुकेेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) ने सराबोर कर दिया। वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी को इसी दौरान 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान ( Mukesh Ambai Lost 80 Thousand Crores ) भी उठाना पड़ा। वास्तव में शेयर बाजार ( Share Market ) बंद होने तक कंपनी के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि कंपनी की यह गिरावट कारोबारी सत्र के दौरान 6 फीसदी तक पहुंच गई थी। खास बात तो यह है कि कंपनी का शेयर ( Reliance Industries Share Price ) आज फिर से रिकॉर्डतोड़ भागा था। जिसकी वजह से कंपनी का शेयर ( RIL Share Price ) 52 हफ्तों की उंचाई पर पहुंच गया था। वहां से कंपनी का शेयर जो गिरना शुरू हुआ तो 1800 रुपए के स्तर पर आकर आकर बंद हुआ। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप भी 12 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया।
52 हफ्तों की उंचाई से गिरा कंपनी का शेयर
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स बंद होने के बाद कंपनी का शेयर का दाम 71 रुपए की गिरावट के साथ 1845.60 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। जबकि आज कंपनी का शेयर 1938.70 रुपए प्रित शेयर पर खुला था। जबकि आज कंपनी का शेयर 2000 रुपए प्रति शेयर के करीब पहुंच गया था। एक समय कंपनी का शेयर 1978.50 रुपए पर था। एजीएम शुरू होने से कुछ समय पहले कंपनी के शेयरों में गिरावट आनी शुरू हुई। आपको बता दें कि मंगलवार को कंपनी के शेयर 1916.65 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था।
12 लाख करोड़ रुपए से नीचे आया मार्केट कैप
शेयरों में गिरावट की वजह से कंपनी का मार्केट कैप भी 12 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया। आज कंपनी का मार्केट कैप 12.25 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर शुरू हुआ था। शेयरों में कीमतों में इजाफे के साथ मार्केट कैप में भी गिरावट देखने को मिलती रही। जानकारों की मानें तो कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार बंद होने तक रिलायंस का मार्केट कैप 11,70,000.49 करोड़ रुपए पर आ गया।
मुकेश अंबानी को हुआ 80 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
रिलायंस इंडस्ट्री का जब एजीएम शुरू हुआ उससे पहले कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। तब कंपनी का शेयर 1978.50 रुपए प्रति शेयर पर आ गया था। तब उस समय कंपनी का मार्केट कैप 1254251.17 करोड़ रुपए पर था। जैसे ही बाजार बंद हुआ और रिलायंस के शेयर 4 फीसदी पर गिर गए तो कंपनी का मार्केट कैप 11,70,000.49 करोड़ रुपए पर आ गया। अगर दोनों के बीच के अंतर को देखें तो 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बैठ रहा है। यही रिलायंस और मुकेश अंबानी का नुकसान है।
वॉरेन बफेट से पिछड़े मुकेश अंबानी
वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी संपत्ति के मामले में वॉरेन बफेट से पिछड़ गए। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार रिलायंस के शेयरों में गिरावट आने से मुकेश अंबानी की संपत्ति में 782 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से वो अरबपतियों की सूची में 6वें स्थान से खिसकर 8 वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं दूसरी ओर वॉरेन बफे एक बार फिर से 6 स्थान पर काबिज हो गए हैं। वहीं गूगल के को फाउंडर लैरी पेज भी मुकेश अंबानी से एक स्थान आगे 7 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मौजूदा समय में मुकेश अंबानी की संपत्ति 71.6 बिलियन पर आ गई है।
आज शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद
वहीं दूसरी ओर रिलायंस के शेयरों में गिरावट का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। आज सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से 550 अंक नीचे गिरकर 18.75 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 36052 अंकों पर सपाट स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 10.85 अंक की मामूली बढ़त के साथ 10618 अंकों पर बंद हुआ। ऑयल सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। आईटी सेक्टर करीब 800 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। वास्तव में विप्रो के तिमाही नतीजों के बेहतर आने की वजह से कंपनी के शेयर आज 17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
Updated on:
15 Jul 2020 07:43 pm
Published on:
15 Jul 2020 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
