नई दिल्ली। सरकारी कंपनी एनटीपीसी ( NTPC ) का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 5.63 फीसदी बढ़कर 2,840.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शनिवार को बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 2,688.96 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।