
नई दिल्ली। त्यौहारी महीने के पहले सरकार ने देश की जनता के जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। पेट्रोल और डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर में इजाफा कर आम लोगों की मुश्किलों में बढ़ोतरी कर दी है। यह लगातार दूसरा महीना है जब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल के दाम में भी इजाफा हुआ है। ताज्जुब की बात तो ये है कि चारों महानगरों में से देश की राजधानी दिल्ली में बाकी महनगरों के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर घरेलू प्राकृतिक गैस इस्तेमाल करने वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। सरकार ने करीब ढाई साल के बाद इसमें कटौती की है। नए दाम आज से शुरू हो गए हैं।
बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में से नई दिल्ली में 14 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में 15 रुपए की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 605 रुपए हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 13.50 रुपए की कटौती के बाद दाम 630 रुपए हो गए हैं। वहीं मुंबई में दाम 12.50 रुपए दाम बढ़े हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 574 रुपए हो गए हैं। चेन्नई में यह इजाफा 13.50 रुपए का हुआ है। जिसके बाद यहां पर गैस सिलेंडर का दाम 620 रुपए हो गया है।
19 किलो गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा
वहीं दूसरी ओर आज 19 किलो गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में से नई दिल्ली में 19 किलों गैस सिलेंडर के दाम में 31 रुपए का इजाफा होने के बाद दाम 1085 रुपए हो गया है। वहीं कोलकाता में दाम 25 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम 1139.50 रुपए हो गया है। वहीं मुंबई में 24 रुपए की बढ़ोतरी के बाद गैस सिलेंडर के दाम 1032.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में 24.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद दाम 1199 रुपए हो गया है।
दिल्ली में ज्यादा बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
अगर बात पेट्रोल और डीजल की करें तो आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे, कोलकाता एवं मुंबई में 13 और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके चारों महानगरों में दाम क्रमश: 74.61, 77.23, 80.21 और 77.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम की बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम16 पैसे, कोलकाता में 10 पैसे, मुंबई में 12 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.49, 69.85 70.76 और 71.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
नेचुरल गैस के दाम 2.5 साल बाद कटौती
तेल मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के अनुसार ओएनजीसी और इंडियन ऑयन द्वारा उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत में कटौती कर 3.23 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी है। प्राकृतिक गैस का नया दाम 1 अक्टूबर, 2019 से अगले छह महीने के लिए प्रभावी हो गया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 590 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) पहुंच गई है।
Updated on:
01 Oct 2019 10:51 am
Published on:
01 Oct 2019 10:45 am

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
ट्रेंडिंग
