12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2021 में आम लोगों की जेब पर टूटा कहर, 4 रुपए तक महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल

लगातार दो दिनों में 60 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम आसमान पर, ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर के पार

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Feb 10, 2021

petrol_diesel.png

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 10th Feb 2021

नई दिल्ली। आम लोगों को लग रहा था कि कोरोना के बाद 2021 आम लोगों के लिए थोड़ा राहत भरा होगा, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। बीते करीब 40 दिनों में आम लोगों की जेब पर काफी प्रेशर पड़ा है। वास्तव में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बेहिसाब इजाफा देखने को मिला है। इस साल फ्यूल की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। आज भी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 61 डॉलर प्रति बैरल पार कर गया है। जोकि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और ज्यादा इजाफा कर सकता है। भारत ब्रेंट क्रूड ऑयल का इस्तेमाल ज्यादा करता है।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार दो दिन में पेट्रोल की कीमत में 57 पैसे प्रति लीटर से लेकर 65 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। देश की जहां दिल्ली में 65 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 62 पैसे, मुंबई में 63 पैसे और चेन्नई में 57 पैसे प्रति लीटर इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 87.60 रुपए, 88.92 रुपए, 94.12 रुपए और 89.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार दो दिनों में डीजल के दाम में 57 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में 77.73 ओर कोलकाता में 81.31 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। वहीं मुंबई में दाम 64 पैसे और चेन्नई में 57 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 84.63 और 82.90 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।

2021 में पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा
वर्ष 2021 में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 4 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 3.88 रुपए, कोलकाता में 3.87 रुपए, मुंबई में 4.08 रुपए और चेन्नई में 3.69 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 3.89 रुपए, कोलकाता में 3.72 रुपए, मुंबई में 3.78 रुपए और चेन्नई 3.46 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।