
Petrol-diesel prices: पेट्रोल-डीजल के भाव 20वें दिन स्थिर
नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन राहत देखने को मिली है। वास्तव में बढ़ती कीमत में बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरा भी राहत का ही संकेत है। वहीं दूसरी ओर क्रूड ऑयल की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम करीब 1 फीसदी से नीचे गिरकर कारोबार कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपको आपको पेट्ररेल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।
पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार चौथे दिन किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज फिर से 7 जनवरी वाले दाम ही लागू रहेंगे। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 7 जनवरी को दिल्ली और मुंबई में 23 पैसे जबकि कोलकाता में 24 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 84.20 रुपए, 85.68 रुपए, 90.83 रुपए और 86.96 रुपए प्रति लीटर पर आ गई थी।
डीजल की कीमत में भी स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को भी 7 जनवरी वाले दाम लागू रहेंगे। डीजल के दाम में 7 जनवरी को दिल्ली और चेन्नई में 26 पैसे जबकि कोलकाता में 27 पैसे और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। डीजल की कीमतें दो दिनों की वृद्धि के बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 74.38 रुपए, 77.97 रुपए, 81.07 रुपए और 79.72 रुपए प्रति लीटर पर आ गई थी।
Published on:
11 Jan 2021 08:06 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
