5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today: राजधानी दिल्ली में 84 रुपए से ज्यादा हुए डीजल के दाम जानिए आज की कीमत

Petrol Diesel Price Today के तहत आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे से 17 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल की कीमत में 25 पैसे से लेकर 29 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 23, 2021

petrol.jpg

petrol diesel price in madhya pradesh

Petrol Diesel Price Today। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मई के महीने में चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.50 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। अगर बात आज की करें तो चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे से 17 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल की कीमत में 25 पैसे से लेकर 29 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 84 रुपए प्रति लीटर के पार गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज देश के चारों महानगरों में आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे से 17 पैसे प्रति लीटर की तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 93.21 रुपए और 99.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 16 पैसे के इजाफे के बाद कोलकाता में दाम 93.27 रुपए और चेन्नई में 15 पैसे की बढ़ोतरी के बाद दाम 94.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 25 पैसे से 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 84.07 रुपए और 86.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में 29 पैसे और चेन्नई में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दाम 91.30 रुपए और 88.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

मई में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 2.81 रुपए, कोलकाता में 2.65 रुपए, मुंबई में 2.66 रुपए और चेन्नई में 2.46 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.34 रुपया, कोलकाता में 3.30 रुपया, मुंबई में 3.49 रुपया और चेन्नई में 3.12 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।