
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव 26वें दिन स्थिर
नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर से लेकी 24 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी और डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी रहने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर से लेकी 24 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली और मुंबई में 23 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के बाद दाम क्रमश: 84.20 और 90.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 24 और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 85.68 रुपए और 86.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल की कीमत त में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार दूसरे दिन 26 से 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 27 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 74.38 और 77.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई में 29 और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 81.07 और 79.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
Published on:
07 Jan 2021 07:28 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
