10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 75 रुपए पर पहुंचा, डीजल 66 रुपए के पार

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 09, 2019

Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 09th Dec 2019

Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 09th Dec 2019

नई दिल्ली।क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन ( crude oil production ) करने वाले संगठन ओपेक देशों ने एक जनवरी से 5 लाख टन बैरल प्रति दिन के हिसाब से प्रोडक्शन कम करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में 20 दिन पहले से ही तेजी देखने को मिल रही है। जिसका स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel price today ) में देखने को मिल रहा है। पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में आज की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) 66 रुपए प्रति लीटर के पार चली गई है। जानकारों की मानें तो इस बार पेट्रोल और डीजल के दाम नए स्तर पर पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ओपेक देशों की ओर से एक जनवरी 2019 से 12 लाख टन बैरल प्रति दिन की कटौती की थी। जो अब एक जनवरी 2020 से 17 लाख टन बैरल प्रति दिन हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-ओपेक के प्रोडक्शन कट के बाद शेयर बाजार में शुरूआती सुस्ती, सेंसेक्स 90 अंकों से ज्यादा गिरा

पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75, 77.67, 80.65 और 77.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में यह लगातार दूसरे दिन कटौती हुई है। ओपेक फैसले के बाद देश में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः-आम जनता को झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, जीएसटी में हो सकता है बड़ा बदलाव

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 66.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 68.45 और 69.27 रुपए प्रति लीटर हो गए है। जबकि चेन्नई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से यहां पर दाम 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।