6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट, डीजल के दाम स्थिर

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती शुक्रवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर हुए थे कम
2 min read
Google source verification
petrol diesel price

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली समेत चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली है। जबकि डीजल की कीमत में एक दिन की कटौती के बाद दाम स्थिर रखे गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली हैफ जबकि बाकी महानगरों में पेट्रोल के दाम में बेहद मामूली गिरावट की गई है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में मामूली कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में से देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 72.81 रुपए न्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 3 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 75.52 और 78.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 2 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 75.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ हैै। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों में शुक्रवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। वैसे देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। कोलकाता और मुंबई में 2 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। चेन्नई में 3 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 65.80, 68.19, 68.99 और 69.52 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग