
नई दिल्ली। रविवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में भारी इजाफा देखने को मिला है। आज देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल के भाव में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, आज डीजल के दाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले दो दिनों से डीजल के भाव ( Diesel price today ) में इजाफा देखने को मिल रहा था। आज डीजल खरीदने के लिए आपको शनिवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल ( petrol-diesel ) के कितने दाम चुकाने होंगे-
पेट्रोल के दाम में हुआ इजाफा
आईओसीएल ( IOCL ) की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के महानगरों में औसतन 20 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली, मुंबई और कोकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.05, 78.72 और 75.76 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चेन्नई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़त देखने को मिली है। इस बढ़त के बाद चेन्नईवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 75.92 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे।
डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
आपको बता दें कि डीजल के दाम में शनिवार को 07 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इस इजाफे के बाद दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में डीजल का भाव क्रमश: 65.91, 69.13 और 68.32 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
इसके अलावा चेन्नई में आज डीजल के भाव में 08 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इस बढ़ोतरी के बाद यहां डीजल का भाव 69.67 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। रविवार को डीजल के दाम में बदलाव न होने के कारण आपको शनिवार वाले दाम ही चुकाने होंगे।
Updated on:
10 Nov 2019, 10:04 AM IST
Published on:
10 Nov 2019, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.